बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी आने वाली फिल्म 'गंगाजल ' की शूटिंग शुरू करने के लिए मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए रवाना हो गयी है । बॉलीवुड फिल्म के महान निर्देशन प्रकाश झा ने कहा की यह फिल्म 'गंगाजल' २००३ का प्रारूप है । जिसमे अभिनेता अजय देवगन और ग्रेसी सिंह मुख्य भूमिका…
बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी आने वाली फिल्म 'गंगाजल ' की शूटिंग शुरू करने के लिए मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए रवाना हो गयी है । बॉलीवुड फिल्म के महान निर्देशन प्रकाश झा ने कहा की यह फिल्म 'गंगाजल' २००३ का प्रारूप है । जिसमे अभिनेता अजय देवगन और ग्रेसी सिंह मुख्य भूमिका में थी । प्रकाश झा की सीक्वल फिल्म 'गंगाजल २ ' में प्रियंका चोपड़ा एक पुलिस की भूमिका में नजर आएंगी ।
'गंगाजल २' मुख्य रूप से एक महिला पुलिस कर्मी के बारे में है , जो अपने जिलो में रहने वाले कुछ बदमाशो और रसूखदार लोगो का सामना करती है । प्रकाश झा की फिल्म 'गंगाजल २' इस साल के अंत तक रिलीज़ होने की संभावना है ।